चार धाम यात्रा के बाद रामेश्वरम ग्रुप ने दिया न्योता भोज, शिक्षकों संग बच्चों ने किया भोजन,

BHUPENDRA SINHA

July 2, 2026

छुरा / गरियाबंद:- ग्राम टेंगनाबासा के युवाओं द्वारा चार धाम की पावन यात्रा से लौटने के पश्चात रामेश्वरम ग्रुप टेंगनाबासा के सौजन्य से ग्राम के प्राथमिक शाला माध्यमिक शाला एवं आंगनबाड़ी केंद्र में प्रथम न्योता भोज का आयोजन किया गया। ग्रुप द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शाला प्रवेश के अवसर पर न्योता भोज कराया गया। इस दौरान ग्रुप के सदस्यों ने स्कूल के सभी शिक्षक – शिक्षिकाओं और बच्चों के साथ बैठकर भोजन ग्रहण किया।

इस अवसर पर रामेश्वरम ग्रुप के सदस्य हुमन सिन्हा, यशपेंद्र, महेश यादव, चोवा, कमलेश सिन्हा, तरुण सिंहा, तेजेश्वर ध्रुव, मोहन सिन्हा, उमेश सिन्हा, तिलेश सिन्हा सहित ग्रुप के सभी सदस्य उपस्थित थे।कार्यक्रम में शाला परिवार ने ग्रुप के इस सामाजिक कार्य की सराहना की।ग्रुप के सदस्यों ने बताया कि चार धाम यात्रा के बाद गांव के बच्चों के साथ भोजन करना उनके लिए पुण्य का कार्य है। इस तरह के आयोजनों से बच्चों में सामाजिक समरसता और अपनापन की भावना बढ़ती है।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment