तेज रफ्तार का कहर: 20 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत 650 सीसी बुलेट अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, अस्पताल में तोड़ा दम

TEJASWI NATH SONI

June 2, 2026

बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में शनिवार रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में 20 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा रात करीब 10 बजे चर्च के सामने हुआ, जहां तेज रफ्तार से जा रही 650 सीसी बुलेट मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।

मृतक की पहचान मेहुल सिंह (20 वर्ष), पिता सुरेंद्र सिंह, निवासी पथलगांव के रूप में हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक सड़क पर जा गिरा और भारी बाइक उसके ऊपर आ गिरी। दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना प्रभारी किशोर केवंट अपनी टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे और तत्काल राहत कार्य शुरू किया गया।

बताया गया कि युवक हेलमेट पहने हुए था, लेकिन हादसे में गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया था। इसी दौरान मौके पर मौजूद एक डॉक्टर ने मानवता का परिचय देते हुए तत्काल सीपीआर देना शुरू किया। पुलिसकर्मियों एवं स्थानीय लोगों की मदद से युवक को अस्पताल पहुंचाया गया।

रास्ते भर युवक की जान बचाने का प्रयास किया गया, लेकिन सभी प्रयास विफल रहे। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार वाहन चलाने के खतरों की ओर ध्यान आकर्षित करता है। एक पल की लापरवाही ने एक युवा जीवन को असमय समाप्त कर दिया।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment