कोसमंदी गांव में सनातनी परंपरा निभाते हुए साहू परिवार ने बेटी के जन्मोत्सव पर गौ सेवा को प्राथमिकता दी

TOSHAN PRASAD CHOUBEY

May 20, 2026

पलारी ब्लाक के कोसमंदी गांव में एक परिवार ने अपनी बेटी के प्रथम जन्मोत्सव को ऐसा स्वरूप दिया, जिसकी अब पूरे क्षेत्र में चर्चा हो रही है। जहां आज अधिकांश जन्मदिन पार्टियां होटल, DJ और दिखावे तक सीमित होती जा रही हैं, वहीं साहू परिवार ने सनातनी परंपरा निभाते हुए सबसे पहले गौ माता का भंडारा कराया।

श्रीमती सुलोचना जीवन साहू ने पुत्री सिया श्री साहू के प्रथम जन्मोत्सव पर वेद लक्ष्ण गौ माता को भोग अर्पित कर गो-भंडारे का आयोजन कराया। इसके बाद अन्य कार्यक्रम संपन्न हुए। आयोजन में गांव के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए।

ग्रामीणों ने कहा कि बदलते दौर में लोग अपनी परंपराओं और संस्कारों से दूर होते जा रहे हैं। ऐसे समय में साहू परिवार की यह पहल समाज को नई दिशा देने वाली है। लोगों ने इसे दिखावे से दूर भारतीय संस्कृति और गौ सेवा से जुड़ा प्रेरणादायी आयोजन बताया।
कार्यक्रम के दौरान गौ माता की सेवा और भंडारे को लेकर लोगों में विशेष उत्साह दिखाई दिया। ग्रामीणों का कहना है कि यदि हर शुभ कार्य की शुरुआत गौ सेवा से हो, तो समाज में संस्कार और सकारात्मकता दोनों मजबूत होंगे।
साहू परिवार ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि सुख-दुख के हर कार्य में सबसे पहले गौ माता का सम्मान और गो-भंडारा होना चाहिए।

प्रबंध संपादक (Managing Editor)

Share this content:

Leave a Comment