राजिम विधायक रोहित साहू के द्वारा गरियाबंद पुलिस को प्रदाय डायल 112 के 08 गाडियों को हरी झण्डी दिखा कर रवाना किया गया,

BHUPENDRA SINHA

May 19, 2026

जनता की सुरक्षा के लिए गरियाबंद पुलिस सदैव तत्पर,

गरियाबंद:- दिनांक 19.05.2026 को राजिम बस स्टैण्ड में आयोजित कार्यक्रम में गरियाबंद पुलिस को प्रदाय डायल 112 के 08 नई गाडियों को राजिम विधायक रोहित साहू, पूर्व सांसद चंदू लाल साहू, पूर्व राजिम विधायक संतोष उपाध्याय, राजिम पालिका अध्यक्ष महेश यादव, जिले के कलेक्टर बी.एस. उईके, गरियाबंद पुलिस अधीक्षक नीरज चंद्राकर, अति0 पुलिस अधीक्षक धीरेन्द्र पटेल, एसडीओपी गरियाबंद निशा सिन्हा के साथ उपस्थित जनप्रतिनिधियों के द्वारा हरी झण्डी दिखा कर रवाना किया गया। आपातकालीन सेवा डायल 112 (Emergency Response Support System & ERSS) को और अधिक मजबूत और हाईटेक बनाने के साथ आम जनता को संकट के समय तुरंत सहायता पहुंचाने के उद्देश्य से गरियाबंद जिले के थाना गरियाबंद, पाण्डुका, राजिम, फिंगेष्वर, छुरा, मैनपुर, अमलीपदर, देवभोग को यह गाडियाॅ प्रदाय किया गया है।

राजिम विधायक जी के द्वारा मंच को संबोधित करते हुए बताया की गरियाबंद पुलिस को 08 नए आधुनिक डायल 112 चार पहिया वाहन दिया गया है। इन वाहनों के आने से जिले की सुरक्षा व्यवस्था और सुदृढ़ होगी। डायल 112 वाहनों के आने से पुलिस के पहंुचने का समय काफी घट जाएगी। काॅल करने के बाद पुलिस चंद मिनटों में घटना स्थल पर पहुंच जाएगी। जिले के 08 थाना क्षेत्रों में 24 घंटे चैकस निगरानी के साथ पुलिस पेट्रोलिंग चालू रहेगी। सभी वाहनों में जीपीएस और आधुनिक संचार उपकरणों से लैस है। इससे कंट्रोल रूम तुरंत पीड़ित के सबसे नजदीकी वाहन को मौके पर रवाना करेगा।

जिले के कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक गरियाबंद ने जिले के नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की आपातकालीन स्थिति जैसे- सड़क दुर्घटना, अपराध, घरेलू हिंसा, आगजनी या कसी भी संकट के समय बिना संकोच 112 नंबर डायल करें। गरियाबंद पुलिस आपकी सुरक्षा और सेवा के लिए हर समय प्रतिबद्ध है।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment