सुशासन तिहार बना जनता की उम्मीद, समस्याओं का हो रहा त्वरित समाधान,

BHUPENDRA SINHA

May 16, 2026

वार्ड क्रमांक 05 में बोर खनन कर त्वरित निदान किया, साथ ही वार्ड क्रमांक 02,03,04 में जल्द होंगे बोर खनन

छुरा/ गरियाबंद :- प्रदेश सरकार की जनहितकारी सोच एवं सुशासन तिहार अभियान का असर अब ज़मीन पर दिखाई देने लगा है। नगर पंचायत छुरा में आयोजित सुशासन तिहार शिविर में आम जनता अपनी समस्याएँ सीधे प्रशासन और जनप्रतिनिधियों तक पहुँचा रही है तथा समस्याओं का त्वरित निराकरण लगातार किया जा रहा है।

वार्ड क्रमांक 05 गादीकोट में लंबे समय से पेयजल समस्या से परेशान वार्डवासी शिविर में पहुँचे। जानकारी मिलते ही नगर पंचायत अध्यक्ष लुकेश्वरी थानसिंग निषाद जी ने तत्काल मुख्य नगर पालिका अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए, जिसके बाद तेजी से कार्रवाई करते हुए बोर खनन कार्य पूर्ण कराया गया। समस्या के समाधान से खुश वार्डवासियों ने अध्यक्ष एवं नगर पंचायत टीम का आभार जताया।

इसी प्रकार वार्ड क्रमांक 04, 03, 02, गढ़िया पारा एवं आवास पारा से भी पेयजल संकट की शिकायतें प्राप्त हुई हैं। अध्यक्ष ने वार्डवासियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि सभी प्रभावित क्षेत्रों में जल्द से जल्द पेयजल व्यवस्था सुधारने हेतु युद्धस्तर पर कार्य किया जा रहा है। जहाँ आवश्यकता होगी वहाँ बोर खनन, पाइपलाइन सुधार एवं वैकल्पिक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जाएंगी।

वहीं सुशासन तिहार शिविर में कई स्थानों पर लंबे समय से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट की शिकायतें भी सामने आईं। अध्यक्ष के निर्देश पर जहाँ-जहाँ शिकायत प्राप्त हो रही है, वहाँ तत्काल नई स्ट्रीट लाइट लगाने एवं मरम्मत कार्य तेजी से किया जा रहा है।

जनता ने प्रदेश सरकार, नगर पंचायत अध्यक्ष एवं पूरी टीम की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि अब समस्याओं का समाधान तेजी से हो रहा है और प्रशासन जनता के बीच पहुँचकर कार्य कर रहा है। बोर खनन के अवसर पर पार्षद देवसिंग नेताम,परमानंद महराज, एवं वार्ड वासी उपस्थित रहे।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment