
रिपोर्टर टेकराम कोसले
बलौदाबाजार जिले के लवन थाना क्षेत्र के ग्राम चितावर में 24 वर्षीय युवती सतरूपा ध्रुव की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हत्या के बाद फरार चल रहे आरोपी रामदयाल ध्रुव (26 वर्ष) को लवन पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने महासमुंद जिले के झलप-पटेवा क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 13 अगस्त 2026 को युवती का शव गांव में एक बाड़ी के पास खून से लथपथ अवस्था में मिला था। गले पर धारदार हथियार से वार कर उसकी हत्या की गई थी। मामले में प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी का मृतका से पुराना विवाद था और उसे युवती पर जादू-टोना करने का संदेह था। इसी कारण हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था।
पुलिस अधीक्षक गौरव राय (IPS) के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने साइबर तकनीक और लोकेशन ट्रैकिंग की मदद से आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है तथा हत्या में प्रयुक्त हथियार की बरामदगी और अन्य साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई जारी है।
गिरफ्तार आरोपी:
रामदयाल ध्रुव, पिता फूलसिंह ध्रुव, उम्र 26 वर्ष, निवासी नीम चौक, ग्राम चितावर, थाना लवन।