महासमुंद में भाजपा का पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान संपन्न

SARJU PRASAD SAHU

May 15, 2026

महासमुंद में भाजपा के दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 का सफल आयोजन हुआ। जिला संयोजक सुमित अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को संगठन, अंत्योदय और जनसेवा का संदेश दिया।

महासमुंद।  भारतीय जनता पार्टी के जिला महासमुंद द्वारा आयोजित दो दिवसीय ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026’ कार्यशाला सफलतापूर्वक संपन्न हुई। प्रशिक्षण शिविर में संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति और जनसेवा के मूल मंत्र पर कार्यकर्ताओं को विस्तार से जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सुमित अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का ‘एकात्म मानववाद’ और ‘अंत्योदय’ का सिद्धांत भाजपा की कार्यशैली का मूल आधार है। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्रहित और समाजसेवा के लिए समर्पित संगठन है।

उन्होंने बताया कि कार्यशाला के माध्यम से कार्यकर्ताओं को केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, संगठन की रीति-नीति और जनता तक योजनाओं को प्रभावी ढंग से पहुंचाने के बारे में प्रशिक्षित किया गया।

सुमित अग्रवाल ने कहा कि प्रशिक्षित और अनुशासित कार्यकर्ता ही संगठन की सबसे बड़ी शक्ति होते हैं। यह महाअभियान कार्यकर्ताओं में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और जनसंपर्क कौशल विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

उन्होंने विश्वास जताया कि प्रशिक्षण से प्राप्त वैचारिक ऊर्जा संगठन को नई मजबूती देगी और भाजपा को जनता के बीच और अधिक लोकप्रिय बनाएगी।

कार्यक्रम में जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने राष्ट्रसेवा और संगठन विस्तार का संकल्प लिया।

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment