कुमारी धनेश्वर भास्कर महिला प्रकोष्ठ और तेजराम चौलिक युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बने
महासमुंद। प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज की महासमुंद जिला कार्यकारिणी का निर्वाचन साहु सदन बीटीआई रोड महासमुंद में मुख्य निर्वाचन अधिकारी डमरू मनहर एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी यादराम हिरवानी की उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव मोहन बंजारे, प्रदेश सहसचिव दिनेश बंजारे, राजमहंत पी.एल. कोसरिया सहित बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
आरती वंदना के बाद नामांकन और नाम वापसी प्रक्रिया पूरी होने पर समन्वय समिति ने सर्वसम्मति से नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की। इसमें विजय बंजारे को पुनः जिलाध्यक्ष और रेखराम बघेल को जिला सचिव निर्वाचित किया गया।
जिला उपाध्यक्ष पद पर खोशिल गेंड्रे, कुलंजन सोनटके, चिंता साय एवं नूतन कुर्रे को जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं घनश्याम जांगड़े को कोषाध्यक्ष, भोजनाथ मधुकर को सहसचिव और राजेंद्र मारकंडेय को प्रवक्ता बनाया गया।
संगठन के विभिन्न प्रकोष्ठों में भी पदाधिकारियों की घोषणा की गई। महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष कुमारी धनेश्वर भास्कर बनाई गईं। युवा प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी तेजराम चौलिक को दी गई, जबकि शिक्षा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजेश रात्रे मनोनीत किए गए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव मोहन बंजारे ने कहा कि महासमुंद जिले के सामाजिक कार्यों का अनुकरण अन्य जिले भी करते हैं। उन्होंने समाज को संगठित होकर शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ने का आह्वान किया। प्रदेश उपाध्यक्ष सुशीला जोशी ने महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया, वहीं दिनेश बंजारे ने ग्राम स्तर पर संगठन को मजबूत करने की बात कही।
कार्यक्रम का संचालन राजमहंत पी.एल. कोसरिया ने किया तथा आभार प्रदर्शन एस.आर. बंजारे ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।