पूर्व मंत्री के बेटे ने की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद बना कारण

SARJU PRASAD SAHU

April 27, 2026

रायपुर। पंडरी थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां मध्यप्रदेश शासन (मोवा) के पूर्व मंत्री धनीराम साहू के पुत्र जय साहू (45 वर्ष) ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली। घटना बीती रात करीब 9 बजे की बताई जा रही है।

मृतक के बड़े भाई भागवत साहू ने पुलिस को सूचना दी कि जय साहू ने खुद को घर में बंद कर लिया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मकान के हाल में जय साहू का शव बरामद किया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

परिजनों के अनुसार, जय साहू अपनी पत्नी किरण साहू से लंबे समय से परेशान थे। बताया जा रहा है कि लगभग दो सप्ताह पहले उनकी पत्नी घर छोड़कर एक ठेकेदार के साथ चली गई थी। इसके अलावा, यह भी आरोप है कि मृतक के नाम की जमीन को करीब 1 करोड़ 36 लाख रुपये में बेचकर रकम अपने पास रख ली गई।

जानकारी के मुताबिक, जय साहू ने हाल ही में मकान का निर्माण करवाया था, जिसका ठेका एक ठेकेदार को दिया गया था। इसी दौरान उनकी पत्नी का ठेकेदार से संपर्क हुआ और बाद में दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं।

फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। आत्महत्या के पीछे के वास्तविक कारणों का खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment