कोरबा। पाली-तानाखार क्षेत्र के विधायक एवं गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (गोंगपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलेश्वर हीरासिंह मरकाम से PWD रेस्ट हाउस पाली में जनप्रतिनिधियों ने सौजन्य भेंट कर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों और गणमान्यजनों की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को आत्मीय और प्रेरणादायक बना दिया।
भेंट के दौरान जनप्रतिनिधियों ने विधायक का पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया और उनके स्वस्थ एवं सफल जीवन की कामना की। वहीं, बैठक के दौरान क्षेत्रीय समस्याओं, विकास कार्यों तथा जनहितकारी योजनाओं को लेकर सकारात्मक और सार्थक चर्चा भी हुई।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत करतली के सरपंच इंजीनियर ज्योतिष कुसरो एवं ग्राम पुटा के सरपंच दिलाराम नेताम की विशेष सहभागिता रही। दोनों जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र के विकास को लेकर अपने सुझाव साझा किए और सक्रिय भूमिका निभाई।
इस अवसर पर उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों ने विधायक मरकाम के नेतृत्व की सराहना करते हुए क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए मिलकर कार्य करने और समन्वय बनाए रखने का संकल्प दोहराया।