रोहांसी नगर पंचायत के युवाओं को भाजपा में नई जिम्मेदारी

TOSHAN PRASAD CHOUBEY

April 20, 2026

रोहांसी। भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक विस्तार के तहत युवा मोर्चा में नई नियुक्तियों की घोषणा की गई है। प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर जिला स्तर पर कार्यकारिणी का गठन करते हुए रोहांसी नगर पंचायत के दो सक्रिय युवाओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव के आदेशानुसार एवं जिला अध्यक्ष आनंद यादव की सहमति से भाजयुमो जिला अध्यक्ष प्रणम्य पाण्डेय ने नई जिला कार्यकारिणी और मंडल अध्यक्षों की सूची जारी की। जारी सूची में कौशल साहू को भाजयुमो जिला मंत्री तथा लखन यादव को मंडल अध्यक्ष (भाजयुमो) नियुक्त किया गया है।

इन नियुक्तियों के बाद क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। नव-नियुक्त पदाधिकारियों कौशल साहू और लखन यादव ने संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए कहा कि वे पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और युवाओं को जोड़ने का कार्य पूरी निष्ठा से करेंगे।

दोनों नेताओं ने नई जिम्मेदारी के लिए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष आनंद यादव, भाजयुमो जिला अध्यक्ष प्रणम्य पाण्डेय, मंडल अध्यक्ष विजय कोशले, महामंत्री उमेश यदु तथा मोहन साहू के प्रति आभार व्यक्त किया है।

स्थानीय स्तर पर पार्टी संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से की गई इन नियुक्तियों को महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

प्रबंध संपादक (Managing Editor)

Share this content:

Leave a Comment