रोहांसी नगर पंचायत के अध्यक्ष नंदेश्वर साहू को बलौदा बाजार,जिला कांग्रेस कमेटी का महामंत्री नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के बाद क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच खुशी का माहौल देखा जा रहा है।
नंदेश्वर साहू एक तेज तर्रार और सक्रिय युवा नेता के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। वर्तमान में नगर पंचायत अध्यक्ष के रूप में वे लगातार जनहित के कार्यों में सक्रिय रहते हुए लोगों के बीच मजबूत पकड़ बनाए हुए हैं। उनकी कार्यशैली और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
नियुक्ति की खबर मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्साह व्यक्त करते हुए बधाइयों का सिलसिला शुरू कर दिया। कई स्थानों पर मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की गई। कार्यकर्ताओं का कहना है कि नंदेश्वर साहू के नेतृत्व में संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।
स्थानीय नेताओं और समर्थकों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई है कि वे जिला स्तर पर पार्टी को और सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे।