महतारी वंदन योजना e-KYC कार्यशाला: VLE को दी गई ट्रेनिंग

TEJASWI NATH SONI

April 2, 2026

कसडोल, 2 अप्रैल 2026।

जिले में महतारी वंदना योजना के अंतर्गत e-KYC प्रक्रिया को सुचारु रूप से संचालित करने के उद्देश्य से महिला एवं बाल विकास विभाग और CSC के संयुक्त तत्वावधान में कार्यशाला आयोजित की गई।

इस e-KYC कार्यशाला में कसडोल, लवन और सोनाखान क्षेत्र के VLE (Village Level Entrepreneur) तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी और पर्यवेक्षक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यशाला में VLE को e-KYC प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी एवं प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

प्रशिक्षण सत्र का संचालन CSC के जिला प्रबंधक श्री रविंद्र वर्मा द्वारा किया गया, जिन्होंने बेहद सरल और प्रेरणादायक तरीके से e-KYC शिविर के संचालन, तकनीकी प्रक्रियाओं और कार्य की गुणवत्ता को लेकर मार्गदर्शन दिया। उन्होंने VLE को बेहतर सेवा देने और कार्य को जिम्मेदारी से करने के लिए प्रेरित किया।

इस दौरान जन सुविधा केंद्र, बलौदाबाजार जिले के अध्यक्ष मोतीलाल बंजारे ने भी VLE और महिला एवं बाल विकास विभाग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्य करने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि दोनों के सामूहिक प्रयास से योजना का लाभ अधिक से अधिक पात्र महिलाओं तक पहुंचाया जा सकता है।

कार्यक्रम में कसडोल परियोजना अधिकारी विकास सिंह, सोनाखान परियोजना अधिकारी चंद्रहास नाग, तथा लवन परियोजना अधिकारी चंद्रहास साहू सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यशाला का आयोजन शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अंत में उत्कृष्ट कार्य करने वाले VLE को प्रशस्ति प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया, जिसके पश्चात कार्यक्रम का समापन किया गया।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment