कसडोल: स्वास्थ्य विभाग में बड़ा प्रशासनिक फैसला, कर्मचारियों का संलग्नीकरण समाप्त I

MOTI LAL

March 30, 2026

स्वास्थ्य संचालनालय के आदेश अनुसार  खंड चिकित्सा अधिकारी ने संलग्न कर्मचारी को मूल संस्था में वापस भेजने आदेश जारी-

कसडोल I जिला बलौदाबाजार-भाटापारा अंतर्गत खंड चिकित्सा अधिकारी कार्यालय, शहीद संतराम स्मृति सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कसडोल द्वारा एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश क्रमांक /स्था./2026/574 दिनांक 27 मार्च 2026 के तहत स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत कर्मचारियों का संलग्नीकरण समाप्त कर दिया गया है।

यह कार्रवाई ” छत्तीसगढ़ शासन के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग” के निर्देशों के अनुरूप की गई है। उल्लेखनीय है कि 12 मार्च 2026 को छत्तीसगढ़ विधान सभा में माननीय मंत्री द्वारा स्वास्थ्य संस्थाओं में अन्यत्र संलग्न चिकित्सा कर्मियों के संलग्नीकरण को समाप्त करने की घोषणा की गई थी।

इसी क्रम में कसडोल विकासखंड में संलग्न सभी स्वास्थ्य कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से उनके मूल पदस्थापना स्थल पर लौटने और कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह निर्णय संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं, नवा रायपुर तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, बलौदाबाजार के निर्देशों के पालन में लिया गया है।

आदेश के अनुसार, सभी संबंधित कर्मचारियों को उनके मूल पदस्थ स्थान पर वापस भेज दिया गया है। विभाग के इस कदम से क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के बेहतर संचालन और व्यवस्थागत सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।

 

 

प्रधान संपादक

Share this content:

Leave a Comment