दतरेंगी हायर सेकेंडरी स्कूल ने हाथी पाठ चौक पर प्याऊ घर खोलकर गर्मी में राहगीरों को राहत दी, जनपद सभापति नीलिमा कोसले ने किया शुभारंभ, सराहनीय पहल बनी प्रेरणा

TOSHAN PRASAD CHOUBEY

March 28, 2026


आज ओडान रोहांसी रोड पर स्थित हाथी पाठ चौक में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला जिसने तपती गर्मी में भी इंसानियत की ठंडी छांव का अहसास करा दिया। हायर सेकेंडरी स्कूल दतरेंगी द्वारा राहगीरों की सुविधा के लिए प्याऊ घर का शुभारंभ किया गया—एक छोटी सी पहल, लेकिन बड़ा संदेश लेकर।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जनपद सभापति नीलिमा चरण दास कोसले रहीं, जिन्होंने फीता काटकर प्याऊ घर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस भीषण गर्मी में प्यासे राहगीरों को पानी पिलाना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है और विद्यालय द्वारा किया गया यह प्रयास समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य रोमेश खोटे, स्काउट प्रभारी नेहा उपाध्याय, शिक्षक बलदेव जायसवाल, कश्यप सर, गौरी मैडम, कवर सर सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। साथ ही स्काउट-गाइड के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और सेवा भावना का परिचय दिया। ग्रामवासियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी गरिमामय बना दिया।

तपती धूप में राहगीरों को ठंडा पानी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खोला गया यह प्याऊ घर न केवल प्यास बुझाने का माध्यम बनेगा, बल्कि समाज में सेवा, सहयोग और मानवता का संदेश भी फैलाएगा। विद्यालय परिवार की यह पहल निश्चित रूप से दूसरों के लिए प्रेरणा बनेगी।

प्रबंध संपादक (Managing Editor)

Share this content:

Leave a Comment