कोरबा में युवा मोर्चा का जोश, प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा का भव्य स्वागत वैभव शर्मा के नेतृत्व में आयोजन, निखिल राठौर की कार्यशैली की सराहना

TEKRAM KOSLE

March 23, 2026

रिपोर्टर टेकराम कोसले

कोरबा — माँ सर्वमंगला की पावन नगरी कोरबा में भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा के आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में युवा कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।
भाजपा युवा मोर्चा कोरबा जिला अध्यक्ष वैभव शर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। इस दौरान सह सोशल मीडिया प्रभारी एवं पूर्व मंडल महामंत्री निखिल राठौर ने प्रदेश अध्यक्ष से सौजन्य भेंट कर संगठन की गतिविधियों की जानकारी साझा की।
प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा ने निखिल राठौर की सक्रिय कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि उनके जैसे समर्पित कार्यकर्ता संगठन की ताकत हैं। उन्होंने पार्टी और सभी कार्यकर्ताओं के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उनके प्रयासों की प्रशंसा की।
साथ ही उन्होंने उपस्थित युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए संगठन को और मजबूत बनाने का आह्वान किया। इस आयोजन ने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और प्रेरणा का संचार किया।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment