दिल्ली मारथोमा पब्लिक स्कूल कुटराबोड़ में वार्षिक स्नेह सम्मेलन एवं नवनिर्मित भवन का भव्य लोकार्पण ।

MOTI LAL

March 20, 2026

पामगढ़। 20 मार्च 2026 , दिल्ली मारथोमा पब्लिक स्कूल कुटराबोड़ में वार्षिक स्नेह सम्मेलन एवं नवनिर्मित भवन लोकार्पण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान संस्था के डायरेक्टर एवं अतिथियों द्वारा रिबन काटकर नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय में स्मार्ट क्लास का भी शुभारंभ किया गया। संस्था का उद्देश्य बच्चों को आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना तथा उनके कौशल विकास को बढ़ावा देना है, ताकि वे भविष्य में बेहतर अवसर प्राप्त कर सकें।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने वंदन गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया। इसके पश्चात बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिन्हें देखकर उपस्थित अभिभावक एवं अतिथि मंत्रमुग्ध हो गए।

मुख्य अतिथि पूर्व विधायक इंदू बंजारे ने अपने उद्बोधन में कहा कि “शिक्षा शेरनी का दूध है, जो इसे पिएगा वह दहाड़ेगा।” उन्होंने बालिकाओं की शिक्षा पर विशेष जोर देते हुए विद्यार्थियों को निराश न होने और निरंतर प्रयास करते रहने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष राइट रेव. ज़खारियास मार अपरेम, प्रबंधक वेरी रेव. डेनियल थॉमस, प्राचार्य रेव. शाजिन शाजी एवं उप प्राचार्य शकीबा फ़रज़ाना सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

प्रधान संपादक

Share this content:

Leave a Comment