विश्व शांति ब्रह्म महायज्ञ में शामिल हुए विधायक डॉ. संपत अग्रवाल, ‘उपदेशमृत वाणी’ का किया विमोचन

TEJASWI NATH SONI

February 20, 2026

लोकनाथ खुंटे, रायपुर संभाग ब्यूरो

बसना। विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दुकदपाली में आयोजित विश्व शांति ब्रह्म महायज्ञ एवं महिला बाल लीला के अवसर पर प्रातः स्मरणीय महंत दास बाबा जी के समाधि निर्माण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस आध्यात्मिक आयोजन में बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल मुख्य रूप से उपस्थित होकर संतों का आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम के दौरान विधायक डॉ. अग्रवाल ने विभिन्न क्षेत्रों से पधारे साधु-संतों का विधिवत पूजन कर सम्मान किया। इस अवसर पर उन्होंने ब्रह्मवदूत वैष्णव चरण बाबा की शिक्षाओं पर आधारित पुस्तक ‘उपदेशमृत वाणी’ का विमोचन भी किया।

सभा को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने कहा कि संतों का सानिध्य समाज को सही दिशा प्रदान करता है और उनकी वाणी क्षेत्र की सुख-समृद्धि का आधार होती है। उन्होंने कहा कि महंत दास बाबा जी की समाधि आने वाली पीढ़ियों के लिए श्रद्धा और शांति का केंद्र बनेगी।

उन्होंने कहा कि समाज में आध्यात्मिक चेतना का संचार अत्यंत आवश्यक है। ‘उपदेशमृत वाणी’ जैसे ग्रंथ नैतिक मूल्यों और मानवता के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि राजनीति सेवा का माध्यम है, जबकि धर्म और अध्यात्म निष्काम सेवा के लिए आत्मिक शक्ति प्रदान करते हैं।

महिला बाल लीला के माध्यम से प्रस्तुत धार्मिक प्रसंगों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम में परम पूज्य ब्रह्म अवधूत वीरेंद्र महोदय, देवानंद महोदय, तुलाराम बाबा, उद्धव महोदय, घासीदास महोदय, अमृत महोदय, नृसिंह बाबा, योगेंद्र दास सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में विधायक डॉ. अग्रवाल ने आयोजकों को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए क्षेत्र की खुशहाली और समृद्धि की कामना

District Bureau Chief BALODA BAZAR

Share this content:

Leave a Comment