गिरौदपुरी मेला मोबाइल एप्प अब प्ले स्टोर पर उपलब्ध, श्रद्धालुओं को मिलेगी सभी सुविधाओं की डिजिटल जानकारी

SARJU PRASAD SAHU

February 20, 2026

बलौदाबाजार। 20 फरवरी 2026 जिला प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा और बेहतर प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए “गिरौदपुरी मेला मोबाइल एप्प” लॉन्च किया गया है। यह एप्प अब Google Play Store पर उपलब्ध है, जिसे एंड्रॉइड मोबाइल उपयोगकर्ता आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

गिरौदपुरी धाम में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले ऐतिहासिक मेले में लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं। भीड़ प्रबंधन, मार्गदर्शन और आवश्यक सुविधाओं की जानकारी समय पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह डिजिटल पहल की गई है। जिला प्रशासन का मानना है कि इस एप्प के माध्यम से मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को त्वरित और सटीक जानकारी एक ही प्लेटफॉर्म पर मिल सकेगी।

मोबाइल एप्प के माध्यम से उपलब्ध सुविधाएं

गिरौदपुरी मेला मोबाइल एप्प के जरिए श्रद्धालु निम्नलिखित व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे— भोजन व्यवस्था केंद्र,पेयजल सुविधा स्थल,पार्किंग स्थल की जानकारी, कंट्रोल रूम संपर्क, चिकित्सा शिविर एवं एम्बुलेंस सेवा,स्नान घर एवं निस्तारी,सुविधा, शौचालय एवं बायोटॉयलेट व्यवस्था

प्रमुख स्थल एवं मार्गदर्शन मानचित्र

एप्प में उपयोगकर्ता अनुकूल इंटरफेस दिया गया है, जिससे ग्रामीण एवं शहरी दोनों क्षेत्रों के लोग आसानी से जानकारी प्राप्त कर सकें।

वेबसाइट और QR कोड की सुविधा

मोबाइल एप्प के साथ-साथ मेला संबंधी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट www.giraudpurimela.com पर भी उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त विभिन्न स्थानों पर लगाए गए QR कोड को स्कैन कर श्रद्धालु सीधे एप्प या वेबसाइट तक पहुंच सकते हैं।

गिरौदपुरी धाम में बढ़ेगी डिजिटल सुविधा

गौरतलब है कि गिरौदपुरी धाम छत्तीसगढ़ के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक है, जहां प्रतिवर्ष विशाल मेला आयोजित होता है। डिजिटल एप्प की शुरुआत से मेला प्रबंधन में पारदर्शिता और त्वरित सूचना आदान-प्रदान सुनिश्चित होगा।

जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि मेले में आने से पहले एप्प डाउनलोड कर लें, ताकि किसी भी सुविधा या आपात स्थिति में तत्काल जानकारी प्राप्त की जा सके। यह पहल मेले को स्मार्ट और व्यवस्थित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

वेबसाइट. https://share.google/vqM2U03gMzjOo7hZr

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment