भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनीं मुंगेली की सुप्रिया सिंह, मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट

TEJASWI NATH SONI

February 19, 2026

रायपुर। आज मंत्रालय महानदी भवन में भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद पर चयनित मुंगेली की बेटी सुश्री सुप्रिया सिंह ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से सौजन्य भेंट की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने सुप्रिया सिंह एवं उनके परिजनों को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की बेटियाँ आज अपने परिश्रम, लगन और आत्मविश्वास के बल पर नई ऊँचाइयाँ प्राप्त कर रही हैं। यह पूरे प्रदेश के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सुप्रिया सिंह की सफलता से प्रदेश की अन्य बेटियों को भी देश सेवा के लिए प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि भारतीय सेना में उनका योगदान निश्चित रूप से प्रदेश का मान बढ़ाएगा।

इस दौरान सुप्रिया सिंह ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए देश सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उनके परिजनों ने भी इस अवसर को अपने जीवन का गौरवपूर्ण क्षण

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment