छेरकाडीह छ में सतनामी समाज के नामायण कार्यक्रम में चरणदास तेहरवंश ने सामाजिक एकता, शिक्षा और विकास योजनाओं पर दिया जोर

TOSHAN PRASAD CHOUBEY

February 14, 2026


पलारी। ग्राम पंचायत छेरकाडीह छ में सतनामी समाज द्वारा आयोजित सात दिवसीय नामायण एवं गुरु गद्दी पूजन कार्यक्रम के अंतर्गत नव नियुक्त भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष चरणदास तेहरवंश का आत्मीय स्वागत किया गया। वे कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

सभा को संबोधित करते हुए श्री तेहरवंश ने समाज के लोगों से गुरु घासीदास जी के बताए मार्ग पर चलने की अपील की। उन्होंने “मानव-मानव एक समान” के संदेश को आत्मसात करने पर जोर देते हुए कहा कि सतनामी समाज हिंदू समाज का अभिन्न अंग है और सभी को गर्व के साथ अपनी पहचान स्वीकार करनी चाहिए। उन्होंने समाज को नशापान से दूर रहने तथा धर्म परिवर्तन से बचने का संदेश भी दिया।

अपने संबोधन में उन्होंने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार द्वारा अनुसूचित जाति वर्ग के कल्याण हेतु संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, जनधन योजना, शौचालय निर्माण, निःशुल्क राशन वितरण जैसी योजनाओं से समाज को व्यापक लाभ मिल रहा है। साथ ही आस्था केंद्र गिरौदपुरी धाम, भंडारपुरी धाम, तेलासीपुरी धाम और चटवापुरी धाम के विकास कार्यों का भी उल्लेख किया।

उन्होंने यह भी कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर को भारत रत्न से सम्मानित किया जाना भाजपा सरकार की ऐतिहासिक देन है।

कार्यक्रम में विक्रम राय ने भी समाज को संबोधित करते हुए शिक्षा पर विशेष बल देने तथा सामाजिक एकता बनाए रखने का आह्वान किया।

इस अवसर पर संकुल समन्वयक प्रांताध्यक्ष विक्रम राय, सरपंच प्रतिनिधि नारायण मंडल, भाजपा मंडल पलारी की मंत्री निशा मार्कण्डेय, जितेंद्र बंजारे, संजू बंजारे, नीलू बंजारे, पूर्व सरपंच चेतन पुरेना, पत्रकार हरवंश नवरंगे, पूर्व सरपंच कमल बंजारे, तुलेश्वर चेलक, लक्षेंद्र बंजारे सहित समाज के भंडारी, साटीदार एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान सतनाम के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने वाले कलाकारों ने भी प्रस्तुति दी, जिससे वातावरण भक्तिमय बना रहा।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment