सेवा संकल्प अभियान की जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में कृतिका कंवर ने हासिल किया तृतीय स्थान,

BHUPENDRA SINHA

October 11, 2026

विधायक रोहित साहू एवं कलेक्टर रणबीर शर्मा ने प्रमाण पत्र और मोमेंटो देकर किया सम्मानित, शिक्षकों व ग्रामीणों ने दी बधाई,

छुरा/गरियाबंद :- जिला स्तरीय सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता में शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय हरदी की छात्रा कृतिका कंवर ने भाषण प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय एवं संकुल का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर छात्रा को जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने सम्मानित किया।

प्रतियोगिता का आयोजन विकासखंड छुरा के ग्राम दुल्ला स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में किया गया। इसमें विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। भाषण प्रतियोगिता में कृतिका कंवर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इस अवसर पर विधायक रोहित साहू, गरियाबंद कलेक्टर रणबीर शर्मा एवं जिला शिक्षा अधिकारी राजेश चंद्राकर ने कृतिका कंवर को प्रमाण पत्र एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया। छात्रा की इस सफलता पर उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसे बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

कृतिका कंवर की इस उपलब्धि पर संकुल केंद्र छुरा-ब की ओर से संकुल प्राचार्य आशारानी चतुर्वेदी, संकुल समन्वयक शिवकुमार ठाकुर तथा संकुल केंद्र के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं ने बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

वहीं, शाला परिवार की ओर से प्रधान पाठक राधेलाल साहू, शांतिप्रभा मिंज, रूपसिंह ध्रुव, नवाचारी शिक्षक एवं राज्यपाल पुरस्कार हेतु चयनित शिक्षक सुदामा प्रसाद लोधी, गोवर्धन यादव और तोमेश साहू ने भी छात्रा की सफलता पर हर्ष व्यक्त किया।

इसके अलावा शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के समस्त पदाधिकारियों, ग्राम सरपंच गोमती ध्रुव, उपसरपंच रुपनाथ बंजारे, पंचगण एवं ग्रामीणजनों ने कृतिका कंवर को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

छात्रा की इस सफलता को विद्यालय एवं क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए सभी ने उम्मीद जताई कि वह भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपने परिवार, विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करेगी।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment