पेंशन एवं वेतन निर्धारण शिविर में लंबित प्रकरणों का हुआ त्वरित निराकरण

SARJU PRASAD SAHU

January 29, 2026

बलौदाबाजार ।  29 जनवरी 2026 छत्तीसगढ़ रजत जयंती महोत्सव के अवसर पर संभागीय संयुक्त संचालक, कोष लेखा एवं पेंशन रायपुर द्वारा पेंशन एवं वेतन निर्धारण से संबंधित लंबित प्रकरणों के निराकरण हेतु जिला पंचायत सभाकक्ष में विशेष शिविर का आयोजन किया  गया।

शिविर में कलेक्टर दीपक सोनी सहित संभागीय संयुक्त संचालक कोष, लेखा एवं पेंशन के सहायक संचालक दयाशंकर देवांगन, सहायक आंतरिक लेखा परीक्षण अधिकारी संदीप साहु एवं रामाधार साहु उपस्थित रहे।

इस अवसर पर कलेक्टर दीपक सोनी ने कहा कि यह शिविर अत्यंत महत्वपूर्ण है, जिसके माध्यम से विभिन्न विभागों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के वेतन निर्धारण तथा पेंशन से जुड़े प्रकरणों का समाधान किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि कई मामलों में आपत्तियों के निराकरण में देरी के कारण वेतन एवं पेंशन प्रकरण लंबित रहते हैं, ऐसे में शिविर के माध्यम से दी जा रही जानकारियों को गंभीरता से लेकर शीघ्र निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

जिला कोषालय अधिकारी सौम्या शर्मा ने बताया कि शिविर के दौरान वेतन निर्धारण से संबंधित कुल 112 तथा पेंशन से जुड़े 13 प्रकरणों का सफलतापूर्वक निराकरण किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के आहरण एवं संवितरण अधिकारी (डीडीओ) एवं लेखा अधिकारी उपस्थित रहे और प्रकरणों के समाधान की प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता निभाई।

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment