कसडोल | बलौदाबाजार-भाटापारा।
मिनीमाता शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कसडोल में 77वां गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्राचार्य मीना ठाकुर एवं मुख्य अतिथि पुनेश्वर नाथ मिश्रा (अध्यक्ष, शाला विकास समिति) द्वारा ध्वजारोहण के साथ किया गया। इससे पूर्व मां सरस्वती एवं शहीदों के चित्रों पर पूजा-अर्चना कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में राजेश कन्नौजे (विधायक प्रतिनिधि), सुदीप दास मानिकपुरी (नगर पालिका उपाध्यक्ष), भानुप्रताप साहू (पार्षद), सुंदर साहू (पार्षद), विनोद बंजारे (पूर्व पार्षद) सहित दुखीराम साहू, तुमनाथ साहू, कमल श्रीवास, निरंजन राव, दयाराम साहू एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत विद्यालय की छात्र प्रतिनिधियों द्वारा किया गया।
उद्बोधन सत्र में अतिथियों ने भारतीय संविधान, उसके मूल्यों—स्वतंत्रता, समानता, संप्रभुता—और उनके संरक्षण व पालन के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि श्री मिश्रा ने छात्राओं को संविधान प्रदत्त अधिकारों और कर्तव्यों की याद दिलाते हुए उनके संरक्षण के लिए प्रेरित किया। अन्य अतिथियों ने भी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए छात्राओं को अनुशासन, नागरिक दायित्व और राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित किया।
इसके पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ, जिसकी शुरुआत कक्षा 12वीं की छात्राओं द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुति से हुई। छात्राओं के नृत्य, गीत और भाषणों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का निर्देशन ममता केवर्त्य एवं योगेश्वरी मांडवी ने किया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 2026 में पदक प्राप्त छात्राओं—प्रिया साहू, पूजा साहू, निहारिका साहू, कुमुद ध्रुव, झरोखा साहू, नेहा, गरिमा देवी, प्रतिज्ञा साहू, यामिनी साहू, भूमि मानिकपुरी—को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। शिक्षकों ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य सुश्री मीना ठाकुर ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं और कार्यक्रम में पधारे अतिथियों, पालकों एवं गणमान्य नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन कुसुम श्रीवास ने किया।
इस अवसर पर विद्यालय का समस्त शिक्षक-स्टाफ, छात्राओं के अभिभावक एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित