कस्टम मिलिंग में अनियमितता पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, कविता राइस इंडस्ट्रीज सीलबंद

SARJU PRASAD SAHU

January 15, 2026

बलौदाबाजार। 15 जनवरी 2026 कस्टम मिलिंग में गंभीर अनियमितता पाए जाने पर जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गुरुवार को हथबंद स्थित मैसर्स कविता राइस इंडस्ट्रीज को विधिवत सील कर दिया। यह कार्रवाई तहसीलदार सिमगा एवं सहायक खाद्य अधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से की गई। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पूर्व ही इसी प्रकरण में संबंधित राइस मिल संचालक के विरुद्ध एफआईआर भी दर्ज कराई जा चुकी है।

खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, भौतिक सत्यापन के दौरान कविता राइस इंडस्ट्रीज, हथबंद में 2372.64 क्विंटल धान की कमी पाई गई। इस पर कस्टम मिलिंग चावल उपार्जन आदेश 2016 के तहत 5403.6 क्विंटल धान एवं 3362.5 क्विंटल चावल जब्त किया गया। इसके पश्चात प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई करते हुए राइस मिल को सीलबंद कर दिया।

कलेक्टर दीपक सोनी के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में जिले में धान खरीदी प्रक्रिया को पारदर्शी और सुचारु बनाए रखने तथा अवैध धान की खपत पर रोक लगाने के उद्देश्य से सभी राइस मिलों का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। सत्यापन के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधितों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जा रही है।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment