छुरा में साहू समाज का सामाजिक समरसता आभार एवं सम्मान समारोह आयोजित।

MOTI LAL

December 22, 2025

छुरा/ गरियाबंद:- साहू समाज के तत्वावधान में जिला साहू संघ गरियाबंद के चुनाव सम्पन्न होने के पश्चात सामाजिक समरसता आभार एवं सम्मान समारोह का आयोजन सांस्कृतिक भवन, छुरा में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सफल एवं शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने में सहयोग देने वाले समाजजनों के प्रति आभार व्यक्त करना तथा नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान करना रहा।
समारोह के दौरान समाज के नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को मंच पर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने अपने संबोधन में समाज की एकता, आपसी समरसता और संगठन की मजबूती पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि संगठित समाज ही सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक प्रगति का आधार होता है।
कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी, सदस्य एवं बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु उपस्थित रहे। सभी ने समाजहित में मिलकर कार्य करने और साहू समाज को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

प्रधान संपादक

Share this content:

Leave a Comment