ग्राम हसुवा में पारंपरिक मड़ई मेला का भव्य आयोजन, यादव समाज की एकता और संस्कृति का दिखा उत्सव

SARJU PRASAD SAHU

December 20, 2025

कसडोल। ग्राम हसुवा, 20 दिसंबर 2025 शनिवार बलौदा परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम हसुवा में झेरिया यादव समाज (पंजीयन क्रमांक 5066) द्वारा पारंपरिक मड़ई मेला का भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन ने न केवल सामाजिक एकता को मजबूत किया, बल्कि यादव समाज की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं को भी जीवंत रूप में प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में बलौदा परिक्षेत्र के अध्यक्ष संतोष कुमार यादव एवं बलौदा परिक्षेत्र के उपाध्यक्ष तथा प्रदेश संगठन मंत्री चंदराम यादव विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। यादव समाज के सदस्यों द्वारा अतिथियों का पुष्पमाला पहनाकर आत्मीय स्वागत किया गया।

मेला स्थल पर यादव समाज के युवाओं और कलाकारों की प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। समाज के उत्साह, अनुशासन और सांस्कृतिक रंग को देखकर अतिथियों ने हसुवा के यादव बंधुओं को प्रोत्साहन स्वरूप 6001 रुपये (छह हजार एक रुपये) की सहयोग राशि प्रदान की।

इसके साथ ही नचनिया पड़ियों को 1000 रुपये, बाजगरी को 501 रुपये तथा नृत्य करने वाले यादव युवाओं को 1001 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी गई।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर समाज द्वारा अध्यक्ष संतोष कुमार यादव को संबोधित करने का अवसर दिया गया। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि

“इस प्रकार के मड़ई मेला जैसे आयोजन समाज की एकता को मजबूत करने के साथ-साथ यादव समाज की पारंपरिक संस्कृति के संरक्षण और विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।”

उन्होंने आयोजन समिति को बलौदा परिक्षेत्र की ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में यादव समाज के लोग उपस्थित रहे, जिससे मेला स्थल सामाजिक सौहार्द और उत्सव के रंग में रंगा नजर आया।

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment