बलौदाबाजार–भाटापारा, 10 दिसम्बर 2025।
जिले में अवैध शराब बिक्री, चखना सेंटर संचालन और सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीने जैसी गतिविधियों पर नकेल कसने जिले की पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन में मंगलवार की शाम विशेष अभियान चलाकर कुल 31 होटल, ढाबा, ठेला एवं चखना सेंटर संचालकों पर कार्रवाई की गई है।
अभियान में थाना भाटापारा शहर, गिधौरी, लवन, सुहेला, पलारी, सिटी कोतवाली, सिमगा, गिधपुरी एवं चौकी गिरौदपुरी की पुलिस टीम शामिल रही। पुलिस टीमों ने शराब भट्टी के आसपास एवं सड़क किनारे बने अस्थायी ढाबों में छापेमारी कर वहां बैठे व्यक्तियों और सुविधाएं उपलब्ध कराने वाले संचालकों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किए।
पुलिस ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन, अवैध चखना सेंटर और बिना अनुमति शराब पिलाने जैसी गतिविधियों पर जिले में शून्य सहनशीलता नीति लागू है। आगे भी ऐसे अभियान लगातार चलाए जाएंगे।
31 आरोपी जिन पर हुई कार्रवाई :
-
अमर पात्रे, 26 वर्ष, ग्राम पिपराही – थाना सुहेला
-
राजेश पात्रे, 50 वर्ष, ग्राम पिपराही – थाना सुहेला
-
आनंद ध्रुव, 38 वर्ष, ग्राम खैरघटा – सिटी कोतवाली
-
समीर रात्रे, 20 वर्ष, ग्राम अमेरा – थाना पलारी
-
भूषण केवट, 20 वर्ष, ग्राम खैरघटा – सिटी कोतवाली
-
गितेश साय, 40 वर्ष, ग्राम जुनवानी – थाना गिधपुरी
-
प्रमोद बघेल, 24 वर्ष, ग्राम जुनवानी – गिधपुरी
-
विकास बघेल, 30 वर्ष, ग्राम हरिनभट्ठा – गिधपुरी
-
संदीप केवट, 24 वर्ष, लवन – थाना लवन
-
ओकेश साहू, 28 वर्ष, लवन – थाना लवन
-
नारायण देवांगन, 45 वर्ष, शीतलपारा – थाना सिमगा
-
हर्बल यादव, 25 वर्ष, भाटापारा – थाना भाटापारा शहर
-
राजा मसीह, 22 वर्ष, विश्रामपुर – थाना सिमगा
-
बूधेलाल कुर्रे, 46 वर्ष, ग्राम लिमतरा – थाना सिमगा
-
तरुण डहरिया, 23 वर्ष, ग्राम कुथरौद – थाना सुहेला
-
लखन साहू, 38 वर्ष, ग्राम हिरमी – थाना सुहेला
-
दिलीप टंडन, 42 वर्ष, ग्राम मुड़पार – थाना पलारी
-
माखन बघेल, 37 वर्ष, ग्राम रोहांसी – थाना पलारी
-
कृतराम साहू, 43 वर्ष, ग्राम रोहांसी – थाना पलारी
-
सेवक दास, 25 वर्ष, ग्राम मोहतरा – थाना गिधौरी
-
रथबाई चौहान, 55 वर्ष, ग्राम घटमडवा – गिधौरी
-
अशोक कश्यप, 35 वर्ष, ग्राम पुलेनी – गिधौरी
-
प्यारेलाल सतनामी, 40 वर्ष, ग्राम मोहतरा – गिधौरी
-
प्रिंस लोगन, 19 वर्ष, धमधा – जिला दुर्ग
-
ओमप्रकाश टंडन, 19 वर्ष, धमधा – जिला दुर्ग
-
राजेंद्र ठाकुर, 53 वर्ष, बलभद्र वार्ड – भाटापारा शहर
-
देवसिंह ध्रुव, 53 वर्ष, बलभद्र वार्ड – भाटापारा शहर
-
विश्वनाथ यादव, 50 वर्ष, श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड – भाटापारा शहर
-
गणेश साहू, 36 वर्ष, नयागंज वार्ड – भाटापारा शहर
-
गोवर्धन ध्रुव, 36 वर्ष, ग्राम झिरिया – थाना हथबंद
-
सागर चक्रधारी, 27 वर्ष, ग्राम दावनबोड़ – थाना भाटापारा ग्रामीण
पुलिस ने बताया कि भविष्य में भी इसी प्रकार की अचानक छापेमारी की कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन और अवैध शराब बिक्री को पूरी तरह रोका जा सके।