ग्राम कोटमी में दिनदहाड़े चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार — सोने का जेवर और मोबाइल बरामद

TEJASWI NATH SONI

December 9, 2025

भाटापारा ग्रामीण, 09 दिसम्बर 2025

थाना भाटापारा ग्रामीण पुलिस ने दिन में सूने पड़े एक मकान में हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी से सोने का जेवर और मोबाइल मिलाकर कुल ₹31,500 मूल्य का सामान बरामद किया है। वहीं चोरी में शामिल अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश तेज़ी से जारी है।

घटना विवरण

ग्राम कोटमी निवासी बलभद्र वर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 01 दिसम्बर को उनके घर का दरवाज़ा तोड़कर अज्ञात चोरों ने सोने-चांदी के जेवर, मोबाइल और नगदी मिलाकर लगभग ₹50,000 का सामान चोरी कर लिया था। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला अपराध क्रमांक 258/2025 धारा 331(1), 305(ए) बीएनएस के तहत दर्ज कर जांच प्रारंभ की।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन में पुलिस टीम ने क्षेत्र में पूछताछ की तथा संदिग्ध गतिविधि के आधार पर आरोपी राजकमल उर्फ बुद्धू ध्रुव (43 वर्ष) को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की।

बरामद सामान

✔ सोने का जेवर

✔ एक मोबाइल फोन

कुल मूल्य : ₹31,500

आरोपी को आज 08.12.2025 को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस बाकी फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment