
रिपोर्टर टेकराम कोसले
masb news
बरतुंगा (जिला-जांजगीर-चांपा)।
ग्राम पंचायत बरतुंगा में आज जेंडर समानता, महिला हिंसा की रोकथाम और कृषि बाजार की जानकारी को लेकर एक व्यापक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत बरतुंगा की सरपंच श्रीमती खगेश्वरी देवी चंद्रा ने की। कार्यक्रम में जनपद पंचायत डभरा से एडीओ श्री राठौर विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एडीओ श्री राठौर ने महिला एवं पुरुष किसानों को खेती में उत्पादकता बढ़ाने और गुणवत्ता सुधार की महत्वपूर्ण जानकारियाँ दीं। उन्होंने बताया कि बिहान परियोजना के अंतर्गत मंगलदीप क्लस्टर धुरकोट में एपीओ (एग्रीकल्चर प्रोड्यूस ऑर्गनाइजेशन) के तहत मंडी प्रारंभ की जा रही है। इसमें किसान निर्धारित शुल्क जमा कर अपने द्वारा उत्पादित साग-सब्जी एवं अन्य कृषि उत्पादों को सीधे मंडी में बेच सकते हैं, साथ ही उन्हें सुरक्षित रूप से स्टोर करने की सुविधा भी उपलब्ध होगी। इससे किसानों को उचित मूल्य मिलेगा और बिचौलियों से मुक्ति मिलेगी।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत बरतुंगा की सरपंच श्रीमती खगेश्वरी देवी चंद्रा ने गांव में व्याप्त शराबखोरी, जुआ-ताश, गांजा एवं अन्य नशे जैसी बुराइयों पर रोक लगाने के लिए महिलाओं से सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि सामाजिक बुराइयों के खिलाफ महिलाओं की एकजुटता ही गांव को सुरक्षित और सशक्त बना सकती है।
कार्यक्रम में जेंडर मास्टर ट्रेनर अनिता घृतलहरे ने जेंडर समानता पर अपने विचार रखते हुए कहा कि महिला और पुरुष के बीच समानता आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने महिला हिंसा के बढ़ते नए रूपों पर चिंता जताते हुए बताया कि आधुनिक युग में मोबाइल और सोशल मीडिया के जरिए भी महिलाओं को प्रताड़ित किया जा रहा है। कई बार फेसबुक जैसे प्लेटफॉर्म पर महिलाओं के नाम से फर्जी आईडी बनाकर उनकी तस्वीरें डालकर आपत्तिजनक टिप्पणियां की जाती हैं, जिसे साइबर अटैक कहा जाता है। उन्होंने महिलाओं से सतर्क रहने और ऐसी किसी भी स्थिति में तुरंत कानूनी मदद लेने की अपील की।
इसी क्रम में ऐसा ही कार्यक्रम ग्राम पंचायत सिंघीतराई में भी आयोजित किया गया, जहां जेंडर मास्टर ट्रेनर अनिता घृतलहरे एवं केकती महंत के साथ बड़ी संख्या में महिला समूहों की सदस्य उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत बरतुंगा की पंच सहित अनेक सक्रिय महिलाएं एवं ग्रामीण मौजूद थे। जिनमें प्रमुख रूप से पूजा खुंटे, बीओ अध्यक्ष अन्नपूर्णा घृतलहरे, भारती लहरे, राधा खांडे, कविता यादव, परमेश्वरी लहरें, भिलनी खुंटे, सुकवारा पंच, रामजी साहू, विशाल घृतलहरे, सुकलाल खुंटे, भजन सिंह घृतलहरे, तुमान बरेठ, दिलीप बरेठ सहित बड़ी संख्या में ग्राम की महिलाएं एवं पुरुष शामिल हुए। कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता अमिलाल घृतलहरे भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण स्तर पर जेंडर समानता को बढ़ावा देना, महिला हिंसा एवं साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता फैलाना तथा किसानों को कृषि बाजार की नई सुविधाओं से जोड़ना रहा, जिसे उपस्थित ग्रामीणों ने