
जांजगीर चांपा । ग्राम पंचायत बरतुंगा में आज जेंडर समानता, महिला हिंसा रोकथाम और कृषि बाजार से संबंधित महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत बरतुंगा की सरपंच श्रीमती खगेश्वरी देवी चंद्रा ने की।
कार्यक्रम में जनपद पंचायत डभरा के एडीओ राठौर भी उपस्थित रहे। उन्होंने ग्रामीण महिला-पुरुषों को खेती में गुणवत्ता, उत्पादकता और बाजार व्यवस्था से जुड़े कई महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बिहान परियोजना के अंतर्गत मंगलदीप क्लस्टर धुरकोट में एपीओ के तहत मंडी खोली जा रही है, जहाँ किसान निर्धारित शुल्क देकर अपने उत्पाद—साग, सब्जी आदि—बेच व स्टोर कर सकेंगे।

🚫 नशा, जुआ और सामाजिक बुराइयों के खिलाफ अपील
ग्राम पंचायत बरतुंगा की सरपंच खगेश्वरी देवी चंद्रा ने गांव में बढ़ती शराबखोरी, जुआ, ताश, गांजा सहित अन्य नशे की लतों को बंद कराने हेतु महिलाओं से सहयोग की अपील की।
जेंडर समानता पर जागरूकता
जेंडर मास्टर ट्रेनर अनिता घृतलहरे ने महिला-पुरुष समानता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि आज भी महिलाओं को कई तरह की हिंसा का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मोबाइल और सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाले साइबर उत्पीड़न के उदाहरण देते हुए कहा कि फर्जी आईडी बनाकर महिलाओं को बदनाम करने की कोशिश की जाती है, इससे बचने और सजग रहने की आवश्यकता है।

सिंघीतराई में भी हुआ कार्यक्रम
इसी प्रकार का जागरूकता कार्यक्रम ग्राम पंचायत सिंघीतराई में भी आयोजित किया गया, जहाँ जेंडर मास्टर ट्रेनर अनिता घृतलहरे, केकती महंत, महिला समूह और पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित थे।
प्रमुख उपस्थितियाँ
कार्यक्रम में सक्रिय महिलाएँ—
पूजा खुंटे, अन्नपूर्णा घृतलहरे (बीओ अध्यक्ष), भारती लहरे, राधा खांडे, कविता यादव, परमेश्वरी लहरें, भिलनी खुंटे, सुकवारा पंच—
साथ ही पुरुष उपस्थित— रामजी साहु, विशाल घृतलहरे, सुकलाल खुंटे, भजन सिंह घृतलहरे, तुमान बरेठ, दिलीप बरेठ—तथा विशेष रूप से सामाजिक कार्यकर्ता अमिलाल घृतलहरे उपस्थित रहे।
#बरतुंगा #जेंडर_समानता #महिला_सशक्तिकरण #महिला_सुरक्षा #महिला_हिंसा_रोकथाम #साइबर_सुरक्षा #बिहान_परियोजना #कृषि_बाजार #धुरकोट_मंडी #ग्रामीण_विकास #महिला_समूह #छत्तीसगढ़_ग्राम #सोशल_अवेयरनेस #जागरूकता_अभियान #समानता_का_संदेश #NashaMuktGaon #GramPanchayat #डभरा #ChhattisgarhNews #RuralDevelopment#WomenEmpowerment #GenderEquality