एसआईआर डिजिटाइजेशन कार्य में तेजी लाने कलेक्टर के निर्देश अवैध धान परिवहन पर सख्त निगरानी, फील्ड में चौकसी बढ़ाने के आदेश

TEJASWI NATH SONI

November 25, 2025

बलौदाबाजार, 25 नवम्बर 2025। कलेक्टर दीपक सोनी ने मंगलवार को संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभिन्न विभागीय प्रगति की समीक्षा करते हुए विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के अंतर्गत गणना पत्रक संकलन तथा डिजिटाइजेशन कार्य में निर्धारित अवधि के भीतर उल्लेखनीय प्रगति सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश जारी किए।

कलेक्टर ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 4 दिसंबर 2025 तक गणना पत्रक से संबंधित सभी कार्य पूर्ण कर लिए जाने चाहिए। उन्होंने निर्देश दिया कि—

  • 0 से 20% तक डिजिटाइजेशन करने वाले बीएलओ की अलग बैठक लेकर उनकी समस्याएँ दूर की जाएं,

  • जहाँ आवश्यकता हो वहाँ सहयोगी कर्मचारी नियुक्त किए जाएं,

  • वहीं 20–30% प्रगति वाले बीएलओ को भी प्रतिदिन लक्ष्य तय कर तेजी से कार्य करने को कहा गया।


धान खरीदी पर कलेक्टर सख़्त

कलेक्टर ने खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के समर्थन मूल्य पर चल रही धान खरीदी की गहन समीक्षा करते हुए कहा कि—

  • थोक एवं फुटकर विक्रेताओं का भौतिक सत्यापन संयुक्त टीम द्वारा प्रतिदिन किया जाए।

  • अवैध धान मिलने पर जब्ती के बाद धान को विक्रेताओं को नहीं, बल्कि अन्य सुरक्षित स्थान पर भंडारित किया जाए।

  • खरीदी केंद्रों में तैनात पटवारी एवं RAEO को यथावत रखा जाए और आहरण-संचरण सहित प्रतिदिन की लेखा प्रणाली का कड़ाई से पालन हो।

  • सभी चेकपोस्टों पर कर्मचारियों को अलर्ट मोड में रहने व अवैध धान परिवहन पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए।


राजस्व प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर जोर

कलेक्टर ने एक वर्ष, दो वर्ष और पाँच वर्ष तक लंबित राजस्व प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कहा कि ऐसे मामलों का प्राथमिकता से निराकरण किया जाए। एसडीएम और तहसीलदारों को नियमित रूप से कोर्ट लगाने, तथा

  • लोक सेवा गारंटी

  • सी-पी-ग्राम्स

  • मुख्यमंत्री जनदर्शन

  • कलेक्टर जनदर्शन

  • शिकायत शाखा

के लंबित आवेदनों को शीघ्रता से निपटाने के निर्देश दिए गए।


बैठक में अपर कलेक्टर दीप्ति गौते, अवध राम टंडन, निशा नेताम मड़ावी, सभी एसडीएम, तहसीलदार, जनपद सीईओ तथा विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।

District Bureau Chief BALODA BAZAR

Share this content:

Leave a Comment