मितानिन दिवस क़े अवसर पर स्वास्थ्य विभाग कि रीढ़,मितानिनों को कुशगढ़ पंचायत में किया गया सम्मानित

SARJU PRASAD SAHU

November 24, 2025

रिकोकला विकास खंड कसडोल क़े वनाँचल क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कुशगड़ में आज मितानिन दिवस के अवसर पर पंचायत कार्यालय भवन में सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। उक्त अवसर पर ग्राम कि प्रथम नागरिक नारी शक्ति स्वरूपा सरपंच तारा मिनिकेतन खंडहरे ने अपना उद्बोधन में कहा कि मितानिन—सेवा का वो नाम, जो हर घर में उम्मीद की रोशनी जगाती है।”स्वास्थ्य, करुणा और जिम्मेदारी की जीवंत पहचान,गांव-गांव में अपनी निष्ठा से जीवन में बदलाव लाने वाली हर मितानिन को मै सरपंच होने क़े नाते आदरपूर्ण सम्मान करती हुँ।

 

सरपंच तारा मिनिकेतन ने आगे कहा कि आपकी हर कदम से समुदाय में भरोसे की नई राह बनती है।मितानिन दिवस पर आभार—आप ही से स्वास्थ्य व्यवस्था का आधार मजबूत होता है।

 

मिडिया प्रभारी प्रमोद कुमार साहू क़े माध्यम से ग्राम कुसगढ़ क़े युवा उपसरपंच जगत राम साहू ने मितानिनों को संबोधित करते हुए कहा कि मितानिन सरकार की योजनाओं को घर-घर जाकर पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। चाहे वह गर्भवती महिलाओं को प्रसव दर्द आने पर उन्हें अस्पताल ले जाना हो या टीकाकरण कराना हो, वे अपने कर्तव्यों को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़तीं इसीलिए उन्हें स्वास्थ्य विभाग कि रीढ़ कहा जाता है।

 

मितानिन दिवस के अवसर पर बोलते हुए,वक्ताओं ने मितानिनों की भूमिका को सराहा। उन्होंने कहा कि मितानिनें स्वास्थ्य, स्वच्छता और महिला सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका कई वर्षों से निभाती रही हैं।

 

इस दौरान मितानिन सुमित्रा कोसले, अहिल्या साहू, घसनिन पटेल, राजकुमारी यादव, जानकी यादव, सरोजनी यादव, एमटी यशोदा साहू उपस्थित रही एवं उन्हें साड़ी एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।

 

उक्त अवसर पर ग्राम पंचायत कुशगड़ सरपंच तारा मिनिकेतन खंडहरे, उपसरपंच जगत राम साहू,सचिव उदेराम भोई,पंच पूर्णिमा निराला, लक्ष्मण भारद्वाज,नारायण निराला,पत्तर सिंग चेरकिया,कौसलेन्द्र कोसले उपस्थित रहें।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment