ग्राम असनींद में बहू को आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित करने वाले 03 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

कसडोल -: थाना कसडोल पुलिस ने ग्राम असनींद में एक महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के पति, ससुर और देवर सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतका सविता जायसवाल पति माखन जायसवाल ने दिनांक 08.08.2025 को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस संबंध में थाना कसडोल में मर्ग क्रमांक 63/2025 दर्ज किया गया था। पुलिस द्वारा की गई विस्तृत जाँच और मृतका के मायका पक्ष से लिए गए बयानों में यह सामने आया कि ससुराल पक्ष द्वारा सविता को लगातार प्रताड़ित किया जाता था, जिससे तंग आकर उसने यह कदम उठाया।

इस रिपोर्ट के आधार पर थाना कसडोल में अपराध क्रमांक 624/2025 धारा 108 (आत्महत्या के लिए उकसाना) और 3(5) बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के कुशल निर्देशन में थाना कसडोल पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मामले में शामिल तीन आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने शादी के बाद से मृतका को प्रताड़ित करने की बात स्वीकार की।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम हैं:

1- माखनलाल जायसवाल (उम्र 38 वर्ष), पति, निवासी ग्राम असनींद

2- भरत लाल जायसवाल (उम्र 60 वर्ष), ससुर, निवासी ग्राम असनींद

3- यशवंत जायसवाल (उम्र 22 वर्ष), देवर, निवासी ग्राम असनींद

तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है। पुलिस ने बताया है कि मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी शेष है और प्रकरण की विवेचना जारी है।

सह संपादक

Share this content:

1 thought on “ग्राम असनींद में बहू को आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित करने वाले 03 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार”

Leave a Comment