धान खपाने की नीयत से रखे 233 बोरी अवैध धान जब्त, संयुक्त टीम की बड़ी कार्रवाई

SARJU PRASAD SAHU

December 15, 2025

बलौदाबाजार 15 दिसम्बर 2025 कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देशानुसार जिले में अवैध धान भंडारण एवं परिवहन पर लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में राजस्व विभाग, खाद्य विभाग एवं मंडी बोर्ड की संयुक्त टीम ने धान खपाने की नीयत से रखे गए 233 बोरी अवैध धान को जब्त किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार संयुक्त टीम को सूचना मिली थी कि विकासखंड पलारी के ग्राम साराडीह में नीलेश ट्रेडर्स दुकान के सामने धान को दूसरे खाते में खपाने के उद्देश्य से रखा गया है। सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची टीम ने जांच के दौरान 233 बोरी अवैध धान जब्त किया।

इसी तरह तहसील लवन अंतर्गत राजस्व एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम डमरू में भी कार्रवाई की गई। यहां फुटकर व्यापारी संजय साहू से 55 बोरी, गिरीश साहू से 26 बोरी तथा हनी जायसवाल से 30 बोरी अवैध धान पाए जाने पर जब्त किया गया। जब्त धान को ग्राम कोटवार के सुपुर्द किया गया।

वहीं तहसील बलौदाबाजार अंतर्गत ग्राम कोलियारी में हेमिन मंडावी की किराना दुकान से 55 कट्टा अवैध धान जब्त कर उसे भी ग्राम कोटवार को सौंपा गया।

इस कार्रवाई के दौरान एसडीएम पलारी दीपक निकुंज, तहसीलदार लवन पेखन टोंड्रे, नायब तहसीलदार हमेश साहु सहित मंडी बोर्ड के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध धान भंडारण, परिवहन एवं खपाने के मामलों में आगे भी इसी तरह कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment