मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 21 जोड़ों ने लिए सात फेरे, वैदिक रीति से हुआ विवाह सम्पन्न

TEJASWI NATH SONI

May 8, 2026

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत शुक्रवार को गायत्री मंदिर में 21 जोड़ों का सामूहिक विवाह वैदिक मंत्रोच्चार एवं सामाजिक रीति-रिवाजों के साथ सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम में नवविवाहित जोड़ों को परिधान सामग्री एवं आशीर्वाद प्रदान किया गया। विवाह समारोह में परिवारजनों एवं सामाजिक संगठनों की उपस्थिति से माहौल उत्साहपूर्ण एवं भावनात्मक बना रहा।

💐 समानता और सहयोग का संदेश

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा गोलू जायसवाल ने नवदंपत्तियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सामूहिक विवाह कार्यक्रम समाज में समानता, सहयोग और सामाजिक समरसता की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन फिजूलखर्ची एवं सामाजिक कुरीतियों को रोकने के साथ जरूरतमंद परिवारों की बेटियों का विवाह सम्मानपूर्वक सम्पन्न कराने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं।

📌 योजना का उद्देश्य

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग प्रदान करना एवं सामूहिक विवाह को प्रोत्साहित करना है। कार्यक्रम में सभी नवदंपत्तियों के सुखद एवं उज्ज्वल वैवाहिक जीवन की कामना की गई।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में हरिराम वर्मा एवं गायत्री परिवार के सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही।

सह संपादक

Share this content:

Leave a Comment