सरपंच संघ बागबाहरा का पहला परिचय सम्मिलन हुआ संपन्न

MOTI LAL

April 3, 2025

जिला ब्यूरो चीफ महासमुंद/परमेश्वर सोनवानी

बागबाहरा –  सरपंच संघ के पहले परिचय सम्मेलन में जनपद पंचायत बागबाहरा  क्षेत्र के 111 पंचायत से लगभग 75 सरपंच आज बागबाहरा अघरिया समाज भवन में उपस्थित रहे । जहां सभी सरपंचों के राय मसवरे के बाद मुख्य अथितियों के समक्ष सरपंच संघ अध्यक्ष पद के लिए पूर्व सरपंच संघ अध्यक्ष एडीसन ठाकुर, एवन साहू सहित नव निर्वाचित सरपंच खेमराज सिन्हा, डेविड नायक एवं पद्मनी बांधे ने अपनी दावेदारी पेश की हैं। सरपंच सदस्यों द्वारा आज के सरपंच सम्मेलन में चर्चा परिचर्चा के बाद सरपंच संघ अध्यक्ष चुनाव की तिथि 11 अप्रैल 2025 निर्धारित किया गया है । राजनीतिज्ञों द्वारा कयास लगाया जा रहा है कि आगामी दिनों में सरपंच संघ अध्यक्ष पद के दावेदारों की लिस्ट घट या बढ़ सकती है ।

प्रधान संपादक

Share this content:

1 thought on “सरपंच संघ बागबाहरा का पहला परिचय सम्मिलन हुआ संपन्न”

Leave a Comment