विश्व एड्स दिवस के अवसर पर सेंट जॉन्स इंग्लिश मीडियम स्कूल के बच्चों द्वारा जागरूकता रैली का आयोजन,

MOTI LAL

December 1, 2025

विश्व एड्स दिवस के अवसर पर सेंट जॉन्स इंग्लिश मीडियम स्कूल के बच्चों द्वारा जागरूकता रैली का आयोजन,

छुरा / गरियाबंद :- विश्व एड्स दिवस के अवसर पर 1 दिसंबर को सेंट जॉन्स इंग्लिश मीडियम स्कूल, छुरा के छात्र-छात्राओं द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई। रैली स्कूल परिसर से शुरू होकर कोसमबुडा चौक तक पहुंची, जहां विद्यार्थियों ने एचआईवी/एड्स से बचाव और जागरूकता का संदेश जन-जन तक पहुँचाया। छात्रों ने अपने हाथों में जागरूकता से जुड़े पोस्टर व स्लोगन लिए हुए थे, जिनके माध्यम से लोगों को सुरक्षित व्यवहार अपनाने और गलत धारणाओं को दूर करने का आग्रह किया गया।

रैली के पश्चात विद्यार्थियों ने एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक का मंचन किया, जिसमें एचआईवी/एड्स के कारण, लक्षण, बचाव के उपाय और सामाजिक भेदभाव को खत्म करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों को सरल और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत किया गया। नाटक को देखने के लिए आसपास के लोग भी बड़ी संख्या में जुटे और छात्रों की इस पहल की सराहना की।

इस कार्यक्रम में स्कूल के छात्र-छात्राओं के साथ-साथ अध्यापकगण तथा थाना स्टाफ की भी उपस्थिति रही, जिन्होंने पूरे आयोजन को सफल बनाने में सहयोग दिया। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य बच्चों और समाज दोनों में जागरूकता बढ़ाना है, ताकि एड्स के प्रति फैली गलतफहमियों को दूर कर स्वस्थ समाज का निर्माण किया जा सके।

सेंट जॉन्स इंग्लिश मीडियम स्कूल के इस जागरूकता अभियान को स्थानीय लोगों ने सराहा और इसे समाज हित में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

प्रधान संपादक

Share this content:

Leave a Comment