राजस्व मंत्री ने समर कैम्प के प्रतिभागियों क़ो दिये प्रमाण पत्र युवाओं ने आत्मरक्षा कौशल का किया प्रदर्शन।

SARJU SAHU

May 29, 2025

सरजू प्रसाद साहू।

बलौदाबाजार-: 29 मई 2025/ रजस्व मंत्री टंकराम वर्मा नें ग्राम पंचायत अर्जुनी के समाधान शिविर में सुशासन तिहार समर कैम्प के प्रतिभागियों क़ो प्रमाण पत्र वितरित कर प्रोत्साहित किया। इस दौरान समर समर कैम्प में विभिन्न कौशलो का प्रशिक्षण प्राप्त युवाओ नें आत्मरक्षा कौशल का प्रदर्शन भी किया।

कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा ग्रामीण युवाओ क़ो सशक्त बनाने के लिए चयनित 6 ग्राम पंचायतों में 10 दिवसीय सुशासन तिहार समर कैम्प का आयोजन किया जा रहा है जिसमें ग्राम पंचायत अर्जुनी भी शामिल है। अर्जुनी में 10 दिवसीय समर कैम्प के समापन पर प्रतिभागियों क़ो प्रमाण पत्र दिया गया। इस समर कैम्प में करीब 100 स्कूली बच्चों ने भाग लिया जिन्हे मार्शल आर्ट्स, जुम्बा डांस, योगा, साइबर क्राइम जागरूकता तथा कैरियर कांउसिलिंग की जानकारी दी गई।

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment