महेश ढीढी बने प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज पलारी ब्लॉक अध्यक्ष, बाबूलाल बंजारे को मिली युवा प्रकोष्ठ की कमान

TOSHAN PRASAD CHOUBEY

September 22, 2025

जिला ब्यूरो चीफ/तोषन प्रसाद चौबे

बलौदाबाजार। प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज पलारी ब्लॉक की नई कार्यकारिणी सर्वसम्मति से गठित हुई, जिसमें महेश ढीढी को ब्लॉक अध्यक्ष चुना गया। कार्यकारी अध्यक्ष का दायित्व बसंत जांगड़े को मिला, वहीं उपाध्यक्ष पद पर चरण तेहरवंश, मोहर सिंह चतुर्वेदी, देवप्रसाद मार्कण्डेय और श्रीमती पुष्पा बंजारे का मनोनयन किया गया। सचिव लोचन बांधे, सहसचिव महेंद्र सुरतांगे, कोषाध्यक्ष हेतराम कुर्रे, प्रवक्ता दाऊ लाल बांधे तथा मीडिया प्रभारी अवध घृतलहरे बनाए गए। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में जगतारण कोशले, विजय बंजारे, जगजीवन जोशी, गजेन्द्र घृतलहरे, आत्मादास बांधे, खिलेद्र कुमार पात्र, नेमनारायण धृतलहरे, गिरधारी बांधे, थानसेन कुर्रे, राधेश्याम मार्कण्डेय, विजय नारायण घृतलहरे, नूलेश्वरी बंजारे और निशा मार्कण्डेय को शामिल किया गया।

संरक्षक मंडल में दुर्गाप्रसाद महेश्वर, सुमित्रा घृतलहरे, रॉबर्ट कुरील, जीवनलाल जोशी, यशवंत बांधे, रवि बंजारे, राजमहंत बद्री प्रसाद टंडन और सुनील कुर्रे को स्थान मिला। वहीं युवा प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी सरपंच वटगन बाबूलाल बंजारे को सौंपी गई। उनके साथ उपाध्यक्ष सेवक भतपहरी और कुंजबिहारी भारद्वाज, सचिव यशवंत मनहरे तथा सहसचिव निखिल मांडले नियुक्त किए गए।

यह निर्वाचन प्रदेश निर्वाचन अधिकारी दिनेश बंजारे और सह निर्वाचन अधिकारी एस. आर. बंजारे की देखरेख में सम्पन्न हुआ। इसमें प्रदेश महासचिव मोहन बंजारे ने मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गणेश बघेल, जिला सचिव दीपक घृतलहरे, दुर्गा महेश्वर, सुमित्रा घृतलहरे, ललित घृतलहरे, रवि बंजारे, यशवंत बांधे, खुशबू बंजारे, फूलचंद घृतलहरे सहित 70 गांवों से आए समाजजन और जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष महेश ढीढी ने समाज का आभार प्रकट करते हुए कहा कि जो विश्वास और समर्थन उन्हें मिला है, उस पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि वरिष्ठों के मार्गदर्शन और सभी के सहयोग से सामाजिक भाईचारे को मजबूत बनाते हुए समाज के विकास में पूरी भागीदारी निभाई जाएगी। कार्यक्रम के अंत में समाज प्रमुखों ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

प्रबंध संपादक (Managing Editor)

Share this content:

2 thoughts on “महेश ढीढी बने प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज पलारी ब्लॉक अध्यक्ष, बाबूलाल बंजारे को मिली युवा प्रकोष्ठ की कमान”

Leave a Comment