
दिनांक 03-10-2025
पलारी थानांतर्गत ग्राम चांपा निवासी 90 वर्षीय बिशेषर वर्मा की जलने से मौत हो गई। घटना की जानकारी सुबह परिजनों को मिली और सूचना सबसे पहले ग्राम कोटवार द्वारा पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस को सुबह 8:30 बजे सूचना दी गई, जबकि पुलिस टीम करीब 10:30 बजे मौके पर पहुंची। मृतक का पोस्टमार्टम शाम 5:45 बजे किया गया।
मृतक के नाती सुशील वर्मा ने भी इस घटना की पुष्टि की। जानकारी के अनुसार, बिशेषर वर्मा बेटे से अलग रहकर अपनी पत्नी के साथ गुजारा कर रहे थे।
पोस्टमार्टम के दौरान परिजन और ग्रामीण मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि शवगृह में स्थायी रोशनी की व्यवस्था नहीं थी, जिस कारण अलग से इमरजेंसी लाइट का इंतजाम करना पड़ा। इसके अलावा शवगृह तक पहुंचने वाली सड़क पूरी तरह दलदली होने से गाड़ियां मेन रोड से ठीक से चढ़ भी नहीं पा रही थीं।
इस अव्यवस्था के मद्देनजर चांपा क्षेत्र के जनपद सदस्य पवन वर्मा ने शासन-प्रशासन से शव विच्छेदन गृह में आवश्यक सुविधाओं की तत्काल व्यवस्था की मांग की, यह भी बताया गया कि कई बार शिकायत के बावजूद लोग अभी भी इस तरह की परेशानियों का सामना कर रहे हैं।
दादा की आत्मा को शान्ति मिले
Bahut hi dukhad samachar Baba Ji ko atma ko Shanti De
दादा की आत्मा को शान्ति मिले