ग्राम मेमरा के अष्ट प्रहरी नाम संकीर्तन महायज्ञ में पहुंचे जिला पंचायत सदस्य, ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत
महासमुंद/बसना। मोक्ष कुमार प्रधान ने एक बार फिर क्षेत्र में अपनी सक्रियता और जनसरोकारों से लोगों का दिल जीत लिया। भीषण गर्मी और तपती धूप के बीच भी वे लगातार धार्मिक, सामाजिक और जनहित कार्यक्रमों में शामिल होकर जनता से जुड़ाव बनाए हुए हैं।
पिथौरा ब्लॉक के ग्राम मेमरा में आयोजित भव्य अष्ट प्रहरी नाम संकीर्तन महायज्ञ में पहुंचकर मोक्ष कुमार प्रधान ने विधिवत पूजा-अर्चना की और क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली तथा जनकल्याण की कामना की। उनके कार्यक्रम स्थल पहुंचते ही ग्रामीणों, युवाओं और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। लोगों ने उनका आत्मीय स्वागत करते हुए उनके जनसेवा भाव की सराहना की।
इस अवसर पर मोक्ष कुमार प्रधान ने कहा कि धर्म और संस्कृति भारतीय समाज की आत्मा हैं। संकीर्तन और धार्मिक आयोजन समाज में प्रेम, भाईचारा और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। उन्होंने कहा कि जनता का आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और वे हमेशा क्षेत्र की सेवा के लिए समर्पित रहेंगे।
कार्यक्रम में युवक कांग्रेस सांकरा ब्लॉक अध्यक्ष विनोद मेहेर, संतोष पटेल, मनोहर बेहरा, प्रशांत पंडा, सत्यप्रकाश साव, राजकुमार यादव तथा निर्मल यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन और कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
वहीं भक्ति और श्रद्धा से सराबोर इस आयोजन में बरडीह कीर्तन पार्टी के गुरु रोहित प्रधान, चिखली कीर्तन पार्टी के गुरु गुणनिधि वैष्णव, मेमरा कीर्तन पार्टी के गुरु रत्नाकर साहू तथा किशनपुर कीर्तन पार्टी के गुरु रमेश प्रधान की उपस्थिति ने माहौल को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया।
गौरतलब है कि बसना विधानसभा क्षेत्र में आयोजित अष्ट प्रहरी नाम संकीर्तन महायज्ञ, भागवत कथा, शिव महापुराण एवं रामायण पाठ जैसे धार्मिक आयोजनों में मोक्ष कुमार प्रधान की लगातार सक्रिय भागीदारी देखने को मिल रही है। यही वजह है कि सरल, सौम्य और मिलनसार व्यक्तित्व के कारण उनकी लोकप्रियता गांव-गांव में तेजी से बढ़ती जा रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि मोक्ष कुमार प्रधान केवल राजनीतिक व्यक्ति नहीं हैं, बल्कि हर सुख-दुख और धार्मिक-सामाजिक कार्यक्रमों में परिवार के सदस्य की तरह शामिल होकर लोगों का विश्वास जीत रहे हैं।
भीषण गर्मी में भी लगातार जनसेवा और धर्म सेवा में सक्रिय रहने वाले युवा नेता मोक्ष कुमार प्रधान आज बसना विधानसभा में युवाओं की पहली पसंद बनते जा रहे हैं।