ग्राम छतवन में अवैध महुआ शराब बिक्री करने वाले 01 शराब कोचिया को किया गया गिरफ्तार

SARJU PRASAD SAHU

April 18, 2025

बलौदा बाजार। जिला पुलिस कप्तान के निर्देशानुसार जिला में चलाए जा रहे “आपरेशन विश्वास” के तहत थाना राजादेवरी पुलिस द्वारा शराब कोचियों की धरपकड़ कार्यवाही लगातार जारी है। इसी क्रम में आज दिनांक 16.04.2025 को थाना राजादेवरी की पुलिस टीम द्वारा ग्राम छतवन में घेराबंदी कर अवैध महुआ शराब बिक्री करने वाले 01 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम अशोक प्रभाकर उम्र 56 साल निवासी ग्राम छतवन थाना राजादेवरी। आरोपी से ₹16,000 कीमत मूल्य का 80 लीटर महुआ शराब जप्त किया गया है। आरोपी के विरुद्ध थाना राजादेवरी में धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्घ कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment