कसडोल पीएम आवास निर्माण का सीईओ जिला पंचायत ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता व समयबद्ध कार्य के दिए निर्देश

SARJU PRASAD SAHU

December 9, 2025

कसडोल। सीईओ जिला पंचायत दिव्या अग्रवाल ने मंगलवार को जनपद पंचायत कसडोल के वनांचल क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत सोनाखान में वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 के प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत निर्माणाधीन एवं स्वीकृत आवासों का स्थल निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने अप्रारंभ आवासों को तुरंत शुरू कराने, प्रगतिरत आवासों में तेजी लाने, निर्माण की गुणवत्ता सुनिश्चित करने, निर्माण सामग्री की उपलब्धता बढ़ाने तथा कार्य में गति लाने के स्पष्ट निर्देश दिए।

दिव्या अग्रवाल ने कहा कि सभी स्वीकृत आवास निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शी तरीके से पूरे किए जाएं। साथ ही हितग्राहियों द्वारा बताई जा रही समस्याओं का तत्काल समाधान कर योजनाओं के त्वरित क्रियान्वयन को प्राथमिकता देने को कहा।

निरीक्षण के दौरान हितग्राही हरीश चौहान, मोहनदास मानिकपुरी और आशा चौहान के आवास प्रगतिरत पाए गए। इन सभी आवासों में कार्य की रफ्तार बढ़ाने को उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

इस दौरान जनपद सीईओ, जिला समन्वयक, विकासखंड समन्वयक एवं कार्यक्रम अधिकारी भी उपस्थित रहे।

संपादक { विज्ञापन‍ }

Share this content:

Leave a Comment