बया: प्राथमिक साख सहकारी समिति में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस, प्राधिकृत अधिकारी टहक राम साहू ने फहराया तिरंगा

BIRENDRA KUMAR SEN

August 15, 2026

बया: प्राथमिक साख सहकारी समिति में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस, प्राधिकृत अधिकारी टहक राम साहू ने फहराया तिरंगा

बया। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर प्राथमिक साख सहकारी समिति बया में गरिमामय वातावरण के बीच ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। समिति के प्राधिकृत अधिकारी टहक राम साहू ने शान से तिरंगा फहराया। ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रगान गाकर देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर सपूतों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया।

इस अवसर पर टहक राम साहू ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आजादी हमारे महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान का परिणाम है। हमें उनके आदर्शों को आत्मसात करते हुए देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए सदैव समर्पित रहना चाहिए।
कार्यक्रम में बया सरपंच एवं सरपंच संघ अध्यक्ष कसडोल कपिल देव नायक सहित समिति के कर्मचारी, पदाधिकारी एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने राष्ट्रीय पर्व की गरिमा बनाए रखते हुए राष्ट्रहित, आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता को मजबूत करने का संकल्प लिया।

ध्वजारोहण कार्यक्रम हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस दौरान उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

जिला रिपोर्टर बलौदा बजार

Share this content:

Leave a Comment