उदंती एरिया कमेटी के 7 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, गरियाबंद पुलिस पर जताया भरोसा

MOTI LAL

November 7, 2025

गरियाबंद ब्रेकिंग न्यूज़,,

उदंती एरिया कमेटी के 7 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, गरियाबंद पुलिस पर जताया भरोसा

गरियाबंद :- गरियाबंद जिले से बड़ी खबर सामने आई है। उदंती एरिया कमेटी से जुड़े 7 नक्सलियों ने आज गरियाबंद पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है।

नक्सलियों ने बताया कि वे शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति तथा गरियाबंद पुलिस की लगातार अपील से प्रभावित होकर मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया है।

आत्मसमर्पण के लिए ये सभी नक्सली जंगल से निकलकर गरियाबंद पुलिस लाइन पहुंचे, जहां पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में आत्मसमर्पण की प्रक्रिया पूरी की गई।

इस मौके पर रायपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (IG) अमरेश मिश्रा और गरियाबंद एसपी निखिल राखेचा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर विस्तृत जानकारी साझा की। अधिकारियों ने कहा कि यह आत्मसमर्पण जिले में शांति स्थापना की दिशा में एक बड़ी सफलता है और इससे क्षेत्र में नक्सल गतिविधियों पर अंकुश लगेगा।

नक्सलियों ने पुलिस पर भरोसा जताते हुए हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में जुड़ने का संकल्प लिया है।

प्रधान संपादक

Share this content:

Leave a Comment