पुलिस ने 106 ग्राम गांजा एवं बिक्री रकम की जब्त
पलारी, 29 मई 2026। पुलिस अधीक्षक ओ.पी. शर्मा के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पलारी पुलिस ने ग्राम ओडान में कार्रवाई करते हुए गांजा बिक्री करने वाली एक महिला को गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 28 मई 2026 को थाना पलारी पुलिस टीम ने ग्राम ओडान में घेराबंदी कर एक पान-गुटखा ठेले में छोटे-छोटे पुड़िया बनाकर अवैध रूप से गांजा बेच रही महिला को रंगे हाथों पकड़ा। पुलिस द्वारा महिला एवं उसके ठेले की तलाशी लेने पर 106 ग्राम गांजा तथा बिक्री से प्राप्त 300 रुपये नकद बरामद किए गए।
जब्त गांजे की अनुमानित कीमत 1,300 रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार आरोपिया काफी शातिर तरीके से गांजे की छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर बिक्री कर रही थी, जिससे स्थानीय युवाओं में नशे का प्रसार हो रहा था।
पुलिस ने आरोपिया के विरुद्ध थाना पलारी में अपराध क्रमांक 232/2026 के तहत धारा 20(B) एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है। मामले की विवेचना जारी है।
आरोपी
कुसुम बाई सेन (45 वर्ष), निवासी ग्राम ओडान, थाना पलारी।