डॉक्टर डे पर पलारी में लगेगा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, युवाओं से बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील

TOSHAN PRASAD CHOUBEY

June 29, 2026

पलारी | भारत के महान चिकित्सक एवं पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. विधानचंद्र राय की जयंती के अवसर पर 1 जुलाई को पलारी में चिकित्सक दिवस एवं स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन सिद्धेश्वर रक्तदान समिति, पलारी द्वारा तहसील साहू संघ भवन, बालसमुंद रोड में किया जाएगा। शिविर में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक स्वैच्छिक रक्तदान किया जाएगा। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम में जिले के वरिष्ठ चिकित्सक, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी तथा विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल होंगे। शिविर के दौरान फ्रैंको इंडियन फार्मा एवं रूद्राक्ष फार्मास्यूटिकल्स के प्रतिनिधियों द्वारा स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी भी दी जाएगी।इसके बाद अतिथियों का स्वागत, सम्मान और उद्बोधन कार्यक्रम आयोजित होगा। समिति ने क्षेत्र के युवाओं, सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की है।समिति के अनुसार, रक्तदान एक महादान है, जिससे जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन मिलता है। रक्तदान पूरी तरह सुरक्षित, सरल और समाज सेवा का श्रेष्ठ माध्यम है। समिति ने सभी नागरिकों से इस पुनीत अभियान में सहभागी बनकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया है।

प्रबंध संपादक (Managing Editor)

Share this content:

Leave a Comment