आज सुबह रोहांसी पेट्रोल पंप में 1 किलोमीटर लंबी कतार, किसान और राहगीर परेशान , ट्रैक्टरों की भीड़ से यातायात प्रभावित, वीडियो सोशल मीडिया में वायरल

TOSHAN PRASAD CHOUBEY

May 15, 2026

रोहांसी में शुक्रवार सुबह पेट्रोल पंप पर डीजल भरवाने के लिए किसानों और ट्रैक्टर चालकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हालात ऐसे रहे कि वाहनों की कतार करीब एक किलोमीटर तक पहुंच गई। रोहांसी मुख्य चौक सहित लवन–खरतोरा और पलारी–अमेठी मार्ग पर ट्रैक्टर, बाइक और अन्य वाहनों की लंबी लाइन लगी रही, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई।
पेट्रोल पंप में लगी लंबी कतार का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में सड़क के दोनों ओर ट्रैक्टर और वाहनों की लंबी लाइन साफ दिखाई दे रही है।
खेती-किसानी के कार्य में लगे किसानों को घंटों इंतजार करना पड़ा, वहीं राहगीरों और स्थानीय लोगों को भी जाम जैसी स्थिति का सामना करना पड़ा। कई लोग सड़क पर फंसे नजर आए।
इधर बलौदाबाजार कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने जिले में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी सप्लाई व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक लेकर जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने के निर्देश दिए हैं। साथ ही पेट्रोल पंपों और गैस एजेंसियों की नियमित निगरानी करने कहा गया है।
प्रशासन का कहना है कि जिले में पेट्रोल-डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है और लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई है।

प्रबंध संपादक (Managing Editor)

Share this content:

Leave a Comment