
सोनाखान। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश और जिला कांग्रेस कमेटी बलौदाबाजार के मार्गदर्शन में स्मार्ट मीटर लगाए जाने तथा बिजली बिल में बढ़ोतरी के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान द्वारा विरोध प्रदर्शन एवं बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम नगर पंचायत टुण्ड्रा में विधायक कविता प्राण लहरे और जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमित्रा धृतलहरे की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेताओं ने स्मार्ट मीटर और बढ़ते बिजली बिल को लेकर सरकार तथा विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। विधायक कविता प्राण लहरे, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमित्रा धृतलहरे, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष युधिष्ठिर नायक, राज महंत पीके धृतलहरे, जवाहर पटेल और पूर्व नगर अध्यक्ष मोती साहू ने अपने संबोधन में स्मार्ट मीटर एवं बिजली बिल बढ़ोतरी से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।

वक्ताओं ने कहा कि बिजली उपभोक्ताओं को बढ़े हुए बिल और स्मार्ट मीटर से जुड़ी विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आम उपभोक्ताओं की परेशानियों को सरकार तक पहुंचाने और समाधान की मांग को लेकर कांग्रेस के आंदोलन को आगे बढ़ाने की बात कही।
कार्यक्रम में मौजूद आमजनों ने भी बिजली बिल, स्मार्ट मीटर और विद्युत व्यवस्था से संबंधित अपनी-अपनी समस्याएं कांग्रेस नेताओं के सामने रखीं। उपस्थित लोगों ने अपनी शिकायतों और मांगों से अवगत कराते हुए समस्याओं के निराकरण की मांग की।
कार्यक्रम के अंत में स्मार्ट मीटर और बिजली बिल बढ़ोतरी के विरोध में राज्यपाल के नाम टुण्ड्रा तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से आम उपभोक्ताओं की समस्याओं पर गंभीरता से विचार करते हुए आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई।
विरोध प्रदर्शन में विधायक कविता प्राण लहरे और जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमित्रा धृतलहरे के साथ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान अध्यक्ष युधिष्ठिर नायक, राज महंत पीके धृतलहरे, पूर्व नगर अध्यक्ष मोती साहू, रवि बंजारे, इतवारी साहू, धरम रात्रे, जान मोहम्मद खान, हरि राम नाग, संपत ठाकुर, दिनेश ठाकुर, प्रमोद साहू, शिव कश्यप, सुखीराम वर्मा, जवाहर पटेल, छोटे लाल मानिकपुरी, सतीश साहू, युगल साहू, घनश्याम बारले, योगेश साहू, मुरली मिश्रा, सुखलाल निषाद सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, महिलाएं और आमजन शामिल हुए।
कार्यक्रम का संचालन सतीश साहू ने किया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि स्मार्ट मीटर और बिजली बिल से जुड़ी उपभोक्ताओं की समस्याओं को लेकर उनकी आवाज आगे भी उठाई जाती रहेगी।